दुर्ग

बेटी बचाओ मंच ने डॉ. आयशा खान का किया सम्मान
09-Mar-2021 4:48 PM
 बेटी बचाओ मंच ने डॉ. आयशा खान का किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 9 मार्च।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सुराना कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. आयशा खान का बेटी बचाओ मंच के सदस्यों द्वारा सम्मान किया गया। डॉ. आयशा खान ने लॉकडाउन के दौरान जब सब होटल बंद थे, तब उन्होंने कई महीनों तक  सफाई कर्मचारियों के खाने-पीने की व्यवस्था की।

इस अवसर पर बेटी बचाव के प्रदेश सचिव सुमन पांडे, बेटी बचाव के प्रदेश शहर अध्यक्ष रश्मि अग्रवाल, अर्पणा चौबे, रंजना गुप्ता, सावित्री साहू, उमा राय, ममता गोयल, सुमन शर्मा, प्रीति बेहरा, अमृता पाठक, संगीता वाघेला, विभा भंडारकर, मीना शर्मा आदि महिलाएं उपस्थित थी।
 


अन्य पोस्ट