दुर्ग

काम में लापरवाही, सफाई दरोगा निलंबित
08-Mar-2021 5:41 PM
 काम में लापरवाही, सफाई दरोगा निलंबित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 8 मार्च।
निगम सफाई दरोगा राजू सिंह को कार्य के प्रति लापरवाही एवं नोटिस का समाधान कारक जवाब प्रस्तुत नहीं किए जाने के कारण आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। 

आयुक्त हरेश मंडावी द्वारा 4 और 5 मार्च को पं. रविशंकर स्टेडियम परिसर का भ्रमण कर सफाई कार्यों का जायजा लिया गया, जहां स्टेडियम के पास गंदगी फैला हुआ मिला, वहीं एसएलआरएम सेंटर में सफाई व्यवस्था ठीक नहीं था। साथ ही सेग्रीकेशन का कार्य भी नहीं किया जा रहा था, जबकि यह राजू सिंह सफाई दरोगा की जिम्मेदारी थी कि वहां व्यवस्था बनायें और कार्य कराए। जिसके लिए उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने नोटिस का जवाब भी समाधानकारक नहीं दिया। शहर में स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 लागू है जिसे देखते हुए लापरवाहीपूर्वक कार्य के कारण सफाई दरोगा को निलंबित किया गया।
 


अन्य पोस्ट