दुर्ग

अश्लील फोटो लोड करने की धमकी, आरोपी गया जेल
07-Mar-2021 5:35 PM
अश्लील फोटो लोड करने की धमकी, आरोपी गया जेल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 मार्च।
फेसबुक पर दोस्ती होने के बाद प्रार्थिया से परिचय बढ़ाकर शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ अनाचार की घटना करने के बाद अश्लील तस्वीरें लोड कर देने की धमकी देने वाले आरोपी को पद्मनाभपुर चौकी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 

पद्मनाभपुर चौकी प्रभारी प्रमोद श्रीवास्तव ने बताया कि पीडि़ता से दोस्ती होने के बाद उसे बहला फुसला कर उसके साथ आरोपी हुलेश्वर साहू निवासी न्यू पुलिस लाइन ने लगातार अनाचार की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद पीडि़ता को जानकारी हुई कि आरोपी शादीशुदा है। जब पीडि़ता उससे इस बारे में पूछा तो आरोपी उससे दुव्र्यवहार करते हुए उसकी अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी देने लगा था। श्री श्रीवास्तव ने बताया कि प्रार्थिया की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ  धारा 376 (2) (ढ) के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
 


अन्य पोस्ट