दुर्ग

सुमंत अध्यक्ष व किशोर साहू उपाध्यक्ष बनें
23-Feb-2021 4:28 PM
सुमंत अध्यक्ष व किशोर  साहू उपाध्यक्ष बनें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 23 फरवरी।
नगर के माँ कर्मा सामुदायिक भवन में सोमवार को नगर साहू समाज के पदाधिकारियों का  चुनाव  निर्विरोध  सम्पन्न हुआ। 

चुनाव अधिकारी जगदीश दीपक थे। जिनके  दिशा निर्देशन में चुनाव हुआ।  जिसमे उतई नगर साहू समाज के अध्यक्ष सुमंत  कुमार  साहू बनाये गए। उपाध्यक्ष  किशोर साहू ,महिला कोषाअध्यक्ष श्रीमतीं सुकवारो साहू व कोषाअध्यक्ष हिमाचल साहू बनाये गए।
इस अवसर पर  लक्ष्मण साहू    के द्वारा नगर साहू समाज के आय ब्यय प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर पंचायत उतई के अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, पार्षद तोसन् साहू,भीष्म हिरवानी, खुमान साहू,रोहित साहू, जोहन साहू, कांति लाल साहू, कनछेदी साहू,मनहरण साहू, पदुम साहू, द्वारिका साहू, लक्षमन साहू, तुका राम साहू,लखन लाल साहू,  टीकाराम साहू ,मानसिंह साहू,  दिनेश साहू, खूबी साहू, हरिशकर साहू, उर्मिला साहू, राधिका हरिवानि, तामेस्वरी साहू, विमला साहू, कुंवर साहू,मीना साहू,हेमलता साहू, गीता साहू,  विजय लक्षमी ,किरण साहू, कुमार साहू,  भावेश साहू,किशोर साहू, प्रेमनारायण साहू,बृजमोहन् साहू सहित अन्य उपस्थित थे।

कार्यक्रम का संचालन जगदीश दीपक व आभार प्रदर्सन पूर्व अध्यक्ष तुला राम साहू ने किया।
 


अन्य पोस्ट