दुर्ग

महापौर ट्रॉफी हाकी स्पर्धा शुरु
22-Feb-2021 5:12 PM
महापौर ट्रॉफी हाकी स्पर्धा शुरु

पहला मैच छग पुलिस और कवर्धा के बीच

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 22 फरवरी।
विधायक अरुण वोरा एवं महापौर  धीरज बाकलीवाल द्वारा  निगम का पहला  राज्य स्तरीय महापौर  ट्राफी हॉकी प्रतियोगिता का उद्घाटन रविवार को किया गया। सिविल लाइन दुर्ग स्थित ग्राउंड में रात्रिकालीन हाकी स्पर्धा का पहला मैच छग पुलिस और कवर्धा के बीच प्रारंभ हुआ। इसके पहले विधायक व महापौर ने दोनों टीम के खिलाडिय़ों से परिचय लेते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। 

इस अवसर पर विधायक अरुण वोरा ने कहा कि निगम द्वारा महापौर ट्राफी हाकी स्पर्धा का बेहतर प्रयास किया गया है, जो हाकी खिलाडिय़ों को एक नया प्लेटफार्म मिलेगा। इससे उन्हें बेहतर खेल दिखाने का अवसर प्राप्त होगा। 
उद्घाटन अवसर पर सभापति राजेश यादव, आयुक्त इंद्रजीत बर्मन मनदीप सिंह भाटिया,अब्दुल गनी,दीपक साहू,सत्यवती वर्मा, आरएन वर्मा, सतीश देवांगन, नजहत परवीन, सबा अंजुम, एल्डरमेन  रत्ना नारमदेव, कृष्ण देवांगन, अल्ताफ अहमद और हाकी संघ के पदाधिकारी समस्त एमआईसी मेंबर  पार्षद गण  और अधिक संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

पहली बार राज्य स्तरीय हो रहे महापौर ट्रॉफी हॉकी प्रतियोगिता में  पहला मैच छग पुलिस और कवर्धा के बीच प्रारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता में  रायगढ़, कोरबा, जांजगीर, महासमुंद, जगदलपुर, भिलाई इस्पात संयंत्र, रायपुर, सिटी क्लब भिलाई, राजनांदगांव, बालोद, कवर्धा,  छत्तीसगढ़ पुलिस, महापौर 11 दुर्ग तथा जिला हॉकी संघ की टीमें इस प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं।

महापौर धीरज बाकलीवाल ने कहा कि शहर की खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए पहली बार निगम द्वारा राज्य स्तरीय हाकी स्पर्धा का आयोजन किया गया है। यह स्पर्धा 25 फरवरी तक चलेगा। महापौर ने कहा कि दुर्ग शहर में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त हाकी के खिलाड़ी है। ऐसे आयोजन से इस तरह की और प्रतिभाएं सामने आएंगी।


अन्य पोस्ट