दुर्ग

अश्लील हरकत, सौतेला पिता को भेजा जेल
05-Feb-2021 5:35 PM
 अश्लील हरकत, सौतेला  पिता को भेजा जेल

दुर्ग, 5 फरवरी। सौतेली नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत कर शारीरिक संबंध बनाने की बात कहने वाले आरोपी पिता को बोरी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक थाना बोरी अंतर्गत निवासी आरोपी ने पहली पत्नी रहने के बावजूद दूसरी शादी की थी। दूसरी पत्नी की 17 वर्षीय बेटी भी साथ रहती थी। 

पिछले 4-5 माह से आरोपी नशे में अपनी बेटी को बुरी नीयत से छेड़छाड़ कर उसके साथ संबंध बनाने की बात कहता था। यह बात बेटी ने अपनी मां को भी बताई थी परन्तु मां ने बेटी को चुप करा दिया था। एक फरवरी को भी सौतेले पिता द्वारा छेड़छाड़ की गई। इससे परेशान पीडि़ता ने थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  धारा 354, 354 क तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 8 के तहत अपराध दर्ज किया था।
 


अन्य पोस्ट