दुर्ग

बरई तम्बोली समाज शपथ ग्रहण समारोह
28-Jan-2021 7:43 PM
 बरई तम्बोली समाज शपथ ग्रहण समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 जनवरी। छत्तीसगढ़ बरई तम्बोली समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह लक्ष्मी नारायण मंदिर दुर्ग में हुआ। साथ ही मनोनीत सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरुण वोरा शहर विधायक थे। विशेष अतिथि के रूप में धीरज बाकलीवाल महापौर दुर्ग थे।

  सभापति कुमुद कुमार कौशल को शपथ दिलाई गई। उपसभापति के रूप में पवन महोबिया, लेखराम महोबिया राजिम, हरीश महोबिया गुंडरदेही, संजय महोबिया छुईखदान,  संरक्षक नारायण महोबिया, शीतल महोबिया कोषाध्यक्ष, प्रमोद महोबिया उप कोषाध्यक्ष, हेमन्त पंसारी रायपुर सचिव, राजेंद्र तम्बोली उपसचिव,  नन्द कुमार पंसारी रायपुर सामाजिक सलाहकार, राम नारायण महोबिया, राधे श्याम महोबिया दुर्ग संग़ठन मंत्री, संतोष तम्बोली कवर्धा, गुलाब महोबिया लांजी, मन्ना महोबिया धमधा,गोपी महोबिया धारा, हुकुम पंसारी राजनांदगांव, राजूलाल महोबिया दुर्ग, नीरज महोबिया छुईखदान, श्याम लाल पाण्डे लांजी विधिक सलाहकार, कोमल थवाईत धमतरी, शिव कुमार महोबिया रायपुर, कृष्ण कुमार महोबिया रायपुर मीडिया प्रभारी,  सुधीर तम्बोली रायपुर,  दीपक तम्बोली दुर्ग के रूप में शपथ दिलाई गई।

इस अवसर पर भोला महोबिया वार्ड 30 पार्षद  एवं शहर निगम विद्युत मंत्री वार्ड 27 पार्षद मनीष बघेल, पूर्व सभापति बरई तम्बोली समाज दया सिंधु महोबिया, नन्दू महोबिया सभी विशेष रूप से उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट