दुर्ग
दुर्ग, 28 नवंबर। कंपनी में काम करने वाले प्रार्थी मजदूर को ड्यूटी में नुकसान होता है कहकर कंपनी मालिक श्रीकांत ने प्रार्थी के साथ गाली गलौज की। जब प्रार्थी ने गाली देने से मना किया तो आरोपी ने प्रार्थी के साथ मारपीट की। वहीं गर्म ईंटे के ऊपर धक्का दे दिया जिससे प्रार्थी को चोटें आई। प्रार्थी की शिकायत पर जामुल पुलिस ने आरोपी कंपनी मालिक श्रीकांत के खिलाफ धारा 115 (2), 296 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी मोहनलाल देवांगन वार्ड 20 आदर्श चौक ग्राम सुरडुंग निवासी है और वह श्रीकांत इंडस्ट्रीज में मजदूरी का काम करता है। 25 नवंबर की शाम को 6 बजे से दूसरे दिन सुबह 6 बजे तक की ड्यूटी में वह कार्यरत था। शाम लगभग 7 बजे भट्ट के पास अन्य मजदूरों के साथ वह काम कर रहा था। उसी समय ईटा का ठेला भ_ा के अंदर ले जाने के दौरान अचानक रास्ते में फंस गया। इस पर कंपनी मालिक श्रीकांत वहां पर आया और बोला कि तेरी ही ड्यूटी में मुझे नुकसान होता है, कहकर गाली गलौज की। इसके बाद प्रार्थी के साथ मारपीट की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।