दुर्ग

लूट, दो नाबालिग ड्डसहित 3 बंदी
29-Nov-2026 9:18 PM
 लूट, दो नाबालिग ड्डसहित 3 बंदी

दुर्ग, 29 नवंबर। महिलाओं के साथ लूट की दो घटनाओं का दुर्ग पुलिस ने खुलासा किया है। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर एक आरोपी एवं दो अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से लूटी गई नगदी रकम, मोबाइल, आधार कार्ड बरामद किया गया है।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि 26 नवंबर को दिगंबर जैन मंदिर के पास स्कूटी सवार तीन व्यक्तियों ने महिला का पर्स लूट लिया था। वहीं आरोपियों ने शनिचरी बाजार से सब्जी बेचकर घर लौट रही महिला से भी बिक्री की रकम 6000 रुपए लूट लिए थे। 26 नवंबर को महिला दिगंबर जैन मंदिर के पास जा रही थी तभी स्कूटी सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसका पर्स लूट लिया था। पर्स में मोबाइल फोन, नगदी रकम एवं आधार कार्ड रखा हुआ था।  इसी तरह दूसरी घटना में शनिचरी बाजार से सब्जी बेचकर घर लौट रही महिला को तीन व्यक्तियों द्वारा निशाना बनाकर उससे 6000 रुपए की लूट की गई थी। दोनों ही घटनाओं की रिपोर्ट पर पुलिस जांच में जुटी हुई थी।
 घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष टीम गठित की थी। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन करने पर स्कूटी एवं आरोपियों की गतिविधियों के आधार पर संदेहियों की पहचान हुई। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अनमोल सिंह उर्फ काली 18 वर्ष निवासी शंकर नगर दुर्ग तथा दो विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया है।—


अन्य पोस्ट