दुर्ग
चाकू लहराकर डराने धमकाने वाला बंदी
29-Nov-2026 9:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 29 नवंबर। बाजार चौक स्कूल के पास अंजोरा में धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ 25-27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि रसमड़ा बाजार चौक स्कूल के पास एक लडक़ा धारदार लोहे का चाकू लहरा कर आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है।
इससे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युग निषाद 17 वर्ष पिता श्यामू निषाद निवासी ग्राम रसमड़ा को गिरफ्तार किया। उसके पास से धारदार चाकू बरामद किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे