दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 नवंबर। भारती विश्वविद्यालय, दुर्ग में संकाय सदस्यों के शैक्षणिक एवं व्यावसायिक विकास को प्रेरित करने के प्रयोजन से एक दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम इंपावरिंग फैकल्टी इनरिचिंग एजुकेशन की थीम पर आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता डॉ. रमेश चन्द्रा पांडा (चेयरमैन विग्रो इंडिया), प्रोफेसर (डॉ.) पुर्ण चन्द्रा मिश्रा (डायरेक्टर कीट यूनिवर्सिटी) एवं डॉ. स्मिता रानी पांडा (असिस्टेंट प्रोफेसर कीट यूनिवर्सिटी) के साथ साथ विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों के बड़ी संख्या में विशेषज्ञ उपस्थित रहे, जिन्होंने विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों के साथ कौशल विकास, नवीन शिक्षण पद्धतियों तथा उच्च शिक्षा में गुणवत्ता एवं नवाचार के महत्व पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को नवीन शैक्षणिक दृष्टिकोण, आधुनिक शिक्षण तकनीकों एवं अनुसंधान के नए अवसरों से अवगत कराना तथा उनकी शिक्षण क्षमता को और अधिक सशक्त बनाना था। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के उप-कुलपति डॉ. आलोक भट्ट, डायरेक्टर डॉ. आर.पी. अग्रवाल, रजिस्ट्रार डॉ. वीरेन्द्र कुमार स्वर्णकार, डायरेक्टर डॉ. घनश्याम साहू, डॉ. विद्यावती चंद्राकर, सहित विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यो ने शिरकत की। कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. चन्द्रिका अहिरवाल, आराध्या पाठक एवं दीपान्विता चटर्जी की भूमिका रही। उक्त उपक्रम शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, शिक्षकों में नवाचार को बढ़ावा देने तथा शैक्षणिक उत्कृष्टता स्थापित करने की दिशा में एक अभिनव पहल रही।