दुर्ग

हत्या का प्रयास, 7 साल कैद
18-Nov-2026 4:43 PM
हत्या का प्रयास, 7 साल कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 नवंबर।
चाकू मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी को न्यायालय ने 7 साल की सजा सुनाई है। पंचम अपर सत्र न्यायाधीश दुर्ग दीपक कुमार कोशले की कोर्ट ने आरोपी मोहम्मद आलम को धारा 109, 3(5) के तहत 7 वर्ष सश्रम कारावास, आयुष अधिनियम 25 (1) (ख) के तहत 2 वर्ष सश्रम कारावास तथा धारा 27 आयुष अधिनियम के तहत 7 वर्ष सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। वहीं कुल 500 रुपए का अर्थ दंड लगाया है और अर्थदंड जमा न करने पर 7 माह के अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया है। अभियोजन पक्ष की ओर से अतिरिक्त लोक अभियोजक नंदनी चंद्रवंशी ने पैरवी की थी।
नंदनी चंद्रवंशी ने बताया कि आरोपी मोहम्मद आलम 18 वर्ष ने 10 सितंबर 2025 को भिलाई के सेक्टर 5 चौक के पास पिल्लई टेलर के दुकान के सामने एम राजा साहू को चाकू जैसी धारदार वस्तु से मारकर प्राण घातक हमला किया था।
 इससे एम राजा साहू के पेट, पैर जांघ एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई थी। कोर्ट ने माना कि यदि उक्त कार्य से आहत की मृत्यु हो जाती तो आरोपी हत्या के अपराध का दोषी होता। कोर्ट ने कवास या जमाने का सुपुर्दगी वारंट जारी कर आरोपी को जेल में निरोध करने के आदेश दिए हैं।


अन्य पोस्ट