दुर्ग
दुर्ग, 13 नवंबर। पोटिया रोड मैला गड्डा के पास गाड़ी को खड़ी कर पेट्रोल पंप गए प्रार्थी की मोटरसाइकिल की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली। प्रार्थी की शिकायत पर पदमनाभपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। पुलिस ने बताया की प्रार्थी पोषण कुमार पटेल जिला अस्पताल में वार्ड बॉय का काम करता है। 8 नवंबर को नाइट ड्यूटी होने से वह अपनी वाहन होंडा एक्टिवा सीजी 07 डी जी 3409 से घर से निकल कर अपने दोस्त को लेने पोटिया जा रहा था।
पोटिया रोड मैला गड्ढा के पास पहुंचा था तभी गाड़ी का पेट्रोल खत्म हो गया। इस पर प्रार्थी ने अपनी होंडा एक्टिवा को रोड के किनारे खड़ी किया और पेट्रोल लेने के लिए आदर्श नगर पेट्रोल पंप चला गया था। पेट्रोल लेकर वापस आया तो देखा उसकी गाड़ी खड़े किए जगह पर नहीं थी। आसपास पता तलाश करने के बाद जब उसकी गाड़ी नहीं मिली तब प्रार्थी ने थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।