दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 11 नवंबर। ग्राम धनोरा स्थित बाबा दरबार पावन धाम के समीप बजरंग पारा में विराजित मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन गुरुवार 12 तारीख को किया जाएगा। इस अवसर पर समिति द्वारा भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली जाएगी।
प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी बजरंग पारा में श्रद्धालुओं द्वारा मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। विसर्जन शोभायात्रा सुबह 10 बजे बाजे-गाजे, गढ़वा बाजा और आकर्षक झांकी के साथ प्रारंभ होगी। शोभायात्रा बजरंग पारा से निकलकर विभिन्न गलियों का भ्रमण करते हुए बाजार चौक, मेन गली, कर्मा मंदिर एवं श्री राधा-कृष्ण मंदिर होते हुए खनती तालाब पहुंचेगी। यहां विधि-विधान से पूजा-अर्चना के पश्चात मां लक्ष्मी की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा।
समिति के अध्यक्ष बलराम उर्फ बबलू साहू ने बताया कि प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं में मां लक्ष्मी के विसर्जन को लेकर विशेष उत्साह है। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों के शामिल होने की संभावना है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से मुकुल पटेल, गितेश पटेल, मारियल साहू, भोलू, खिलेश्वर साहू, रामेश्वर साहू, दादू साहू, तानू पटेल, कुंजलाल पटेल, शिव साहू, रमण, लल्लू साहू, खोमू यादव, शिवम सपरे, भूपेंद्र साहू, लक्ष्मण साहू, हीरामणि साहू, अजय साहू, जीतिन साहू, दुर्गेंद्र साहू एवं लक्की पटेल सहित समिति के सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।