दुर्ग

फैक्ट्री में भीषण आग, काबू
07-Nov-2026 7:49 PM
फैक्ट्री में भीषण आग, काबू

दुर्ग, 7 नवंबर। भिलाई औद्योगिक क्षेत्र की एक प्रसिद्ध फैक्ट्री में शुक्रवार सुबह भीषण आग लग गई। यह हादसा जगदम्बा इंडस्ट्रीज नाम की फैक्ट्री में हुआ है। यह फैक्ट्री फोम के गद्दे बनाने का काम करती है। सुबह लगभग 9 बजे अचानक फैक्ट्री से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया था। आग की भयंकर लपटें देखकर औद्योगिक क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। आसपास के लोगों और कर्मचारियों में अफरा- तफरी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इस घटना की जानकारी पुलिस और दमकल विभाग को दी।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम तुरंत हरकत में आई। दमकल की पांच गाडिय़ां तुरंत मौके के लिए रवाना की गई। घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल कर्मियों तुरंत मोर्चा संभाला। वे आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की। पुलिस की टीम भी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मौके पर तैनात हो गई थी। पुलिसकर्मी आसपास की भीड़ को नियंत्रित कर रहे थे। स्थानीय प्रशासन भी पूरी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए थे। फिलहाल आग लगने का मुख्य कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। फैक्ट्री में रखा भारी मात्रा में फोम का सामान जलकर खाक हो गया है। फोम होने के कारण आग बहुत तेजी से फैली। आग से कितना वित्तीय नुकसान हुआ है, इसका आधिकारिक आंकलन अभी बाकी है।
 


अन्य पोस्ट