दुर्ग

सीएम ने कोर्सेवाड़ा को दी श्रद्धांजलि
06-Nov-2026 9:51 PM
सीएम ने कोर्सेवाड़ा को दी श्रद्धांजलि

कॉलेज का नाम कोर्सेवाड़ा पर करने की घोषणा

दुर्ग, 6 नवंबर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भिलाई-3 स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में अहिवारा के दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने अहिवारा स्थित शासकीय महाविद्यालय का नाम स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा के नाम पर रखने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा का निधन छत्तीसगढ़ के लिए अपूरणीय क्षति है। वे सरल, मिलनसार और सामाजिक सरोकारों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व थे। अनुसूचित जाति के उत्थान और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। क्षेत्र में वे गुरुजी के नाम से लोकप्रिय थे। कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा एवं विधि मंत्री गजेन्द्र यादव, मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल और विधायक किरण देव ने भी स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा के व्यक्तित्व एवं योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट