दुर्ग

अवैध शराब बेचता अधेड़ बंदी
06-Nov-2026 9:47 PM
 अवैध शराब बेचता अधेड़ बंदी

भिलाई नगर, 6 नवंबर। पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में दबिश देकर अवैध रूप से शराब बेच रहे एक आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 33 पाव देशी शराब बरामद की गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुरानी भिलाई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हथखोज ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पीछे एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड मारी और संदिग्ध को धर दबोचा। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजय मिश्रा (50 वर्ष) निवासी फौजी नगर औद्योगिक क्षेत्र जामुल के रूप में हुई। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से देशी शराब जब्त की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को 19 नवंबर तक न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट