दुर्ग

हेमचंद यादव विवि की राष्ट्रीय सेवा योजना की एक दिनी प्रशिक्षण कार्यशाला
31-Oct-2026 10:32 PM
हेमचंद यादव विवि की राष्ट्रीय सेवा योजना की एक दिनी प्रशिक्षण कार्यशाला

दुर्ग, 31 अक्टूबर। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग की राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में विश्वविद्यालय स्तरीय एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन शासकीय विश्वनाथ यादव तामस्कर स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय (साइंस कॉलेज), दुर्ग में किया गया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अनिल कुमार पांडेय, राज्य एनएसएस अधिकारी डॉ. नीता बाजपेयी, साइंस कॉलेज दुर्ग के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह तथा हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम समन्वयक डॉ. वाई. ध्रुव की उपस्थिति रही। डॉ. नीता बाजपेयी, डॉ. अनिल कुमार पांडेय एवं डॉ. अजय कुमार सिंह ने अपने संबोधन में राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्यों, सामाजिक सहभागिता, स्वयंसेवकों की भूमिका तथा राष्ट्र निर्माण में युवाओं के योगदान पर प्रकाश डाला।

वक्ताओं ने एनएसएस की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने और विद्यार्थियों में सेवा, अनुशासन एवं नेतृत्व की भावना विकसित करने पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन संजय कुमार शुक्ला, कार्यक्रम अधिकारी, राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा किया गया। कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आए राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी, दलनायक, दलनायिकाएं तथा जिला संगठक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट