दुर्ग

अंतर महाविद्यालयीन बैडमिंटन स्पर्धा में सात मुकाबलों के विजेता घोषित
31-Oct-2026 10:31 PM
अंतर महाविद्यालयीन बैडमिंटन स्पर्धा में सात मुकाबलों के विजेता घोषित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 31 अक्टूबर। सेठ बद्रीलाल खण्डेलवाल शिक्षा महाविद्यालय में 30 एवं 31 अक्टूबर को दुर्ग सेक्टर स्तरीय अंतर महाविद्यालयीन बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें दुर्ग संभाग के 20 महाविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जी. सुरेश पिल्लई, अध्यक्ष भारतीय पंजा कुश्ती भारत एवं उपाध्यक्ष हैंडबॉल एसोसिएशन तथा प्रवीणचंद्र तिवारी ने किया। प्रतियोगिता में हुए मुकाबलों में सेठ आरसीएस महाविद्यालय दुर्ग, शासकीय महाविद्यालय परपोड़ी, मनसा महाविद्यालय कोहका, शासकीय वी.वाई. तामस्कर महाविद्यालय दुर्ग, शासकीय महाविद्यालय बालोद, सेंट थॉमस कॉलेज भिलाई और गर्ल्स कॉलेज दुर्ग की टीमों ने जीत दर्ज की।

प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के बीच जिला स्तरीय मुकाबले सूरजपुर में आयोजित होंगे। इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. उमाकांती सिंह, शारीरिक शिक्षा विभाग के संचालक डॉ. मुन्ना लाल देश्वर एवं पर्यवेक्षक ओमेश्वरी मांडावी उपस्थित रहे। आयोजन क्रीड़ा अधिकारी अर्चना षडंगी के निर्देशन में हुआ।

इसमें अर्चना तिवारी, डॉ. सपना वैष्णव, भावना दुबे, डॉ. मो. हारून रशीद, जे.एन. मिश्रा, प्रियंका तिवारी, आफरीन खानम, पूनम गौतम एवं यास्मीन परवीन का सहयोग रहा।


अन्य पोस्ट