दुर्ग

तालाब किनारे चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 6 बंदी
24-Oct-2026 6:13 PM
तालाब किनारे चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 6 बंदी

'छत्तीसगढ़' संवाददाता

भिलाई नगर, 24 अक्टूबर। धमधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाडाघाट में तालाब के किनारे ताश के पत्तों पर हार-जीत का दांव लगा रहे छ: जुआरियों को पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया। पुलिस ने फड़ से 11 हजार 100 रुपये नकद सहित ताश की गड्डी, प्लास्टिक की दरी और एलईडी लाइट जब्त की है।

मुखबिर की सूचना पर धमधा पुलिस की टीम ने गाडाघाट तालाब के पास घेराबंदी की, जहां रात के अंधेरे में एलईडी लाइट जलाकर जुआ खेला जा रहा था। पुलिस की दबिश पड़ते ही कुछ लोग भागने में सफल रहे, जबकि मौके से कमलेश वर्मा (30), हरि राम वर्मा (35), सुरेन्द्र पटेल (23), तेज राम पटेल (19) सभी निवासी गाडाघाट तथा राम खिलावन यादव (54) व तवर निषाद (25) दोनों निवासी घसरा को पकड़ लिया गया।

तलाशी के दौरान आरोपियों और फड़ से नकद राशि व जुआ सामग्री बरामद कर सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है।

 


अन्य पोस्ट