दुर्ग
दो महिलाओं ने की खुदकुशी
21-Oct-2026 6:00 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 21 अक्टूबर। पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत दो अलग-अलग जगह पर एक युवती एवं एक महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी है। दोनों ही मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। पद्मनाभपुर थाना प्रभारी राजेश मिश्रा ने बताया कि बोरसी चौक निवासी 19 वर्षीय विद्या साहू ने सोमवार को अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी है। इसी तरह विवेकानंद नगर निवासी सविता देवांगन 41 वर्ष ने अपने घर में फांसी के फंदे पर लटक कर जान दे दी है। सविता कई दिनों से बीमार थी जिसको लेकर वह हमेशा परेशान रहती थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं। पुलिस दोनों महिलाओं के परिवार वालों, आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे