दुर्ग

वृद्धा से रेप, 20 साल कैद
17-Oct-2026 9:03 PM
वृद्धा से रेप, 20 साल कैद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 17 अक्टूबर। 65 वर्षीय महिला के घर में जबरन घुसकर उसके साथ बलात्कार और मारपीट करने वाले आरोपी को कोर्ट ने सजा दी है।

अपर सत्र न्यायाधीश एफटीसी दुर्ग अवध किशोर की कोर्ट ने आरोपी बृजगोपाल यादव को (20) के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने आरोपी को धारा 64 के तहत 20 वर्ष सश्रम कारावास और 500 रुपये अर्थदंड तथा धारा 332 (बी) के तहत सात वर्ष के कारावास एवं 100 रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। अभियोजन पक्ष की ओर से अपर लोग अभियोजक संजय कुमार सिंह ने पैरवी की थी।

संजय कुमार सिंह ने बताया कि 2 फरवरी 2025 की रात लगभग 2.30 बजे पीडि़ता अपने घर में सो रही थी। इसी दौरान दरवाजा खटखटाने की आवाज सुनकर उसने दरवाजा खोला। बाहर खड़े व्यक्ति ने दरवाजा धकेलकर जबरन घर में प्रवेश किया और पीडि़ता के साथ मारपीट की। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीडि़ता ने खुद को छुड़ाकर लाइट जलाई तो आरोपी की पहचान गांव के बृजगोपाल यादव के रूप में हुई थी। पीडि़ता के चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग गया था। घटना के बाद उसने पड़ोस में रहने वाली महिला को इसकी जानकारी दी। इसके बाद 3 फरवरी 2025 को थाना धमधा में शिकायत दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था।


अन्य पोस्ट