दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 15 अक्टूबर। सिविक सेंटर स्थित शराब दुकान में भीड़ का फायदा उठाकर एक व्यक्ति की जेब से 20 हजार रुपये और जरूरी दस्तावेज पार करने वाले दो आरोपियों को भिलाई नगर पुलिस ने धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपियों में खुर्सीपार निवासी एस. मार्टिन और ए. विकास शामिल हैं, जबकि वारदात में शामिल इनका एक अन्य साथी अभी फरार है।
भिलाई नगर पुलिस के अनुसार घटना 11 अक्टूबर की है जब पीडि़त शराब भ_ी से बाहर निकल रहा था। उसी दौरान शातिरों ने उसकी जेब से नगदी, आधार कार्ड और पैन कार्ड उड़ा लिए। पीडि़त की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी।
घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और मुखबिरों से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया।
पूछताछ के बाद आरोपियों के कब्जे से चोरी की शेष बची 1 हजार रुपये नगदी, पीडि़त का मूल आधार कार्ड व पैन कार्ड, घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की टीवीएस स्कूटी और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। बरामद सामान की कुल कीमत करीब 51 हजार 400 रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। पुलिस फरार तीसरे आरोपी की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।