दुर्ग
अवैध शराब संग आरोपी बंदी
09-Oct-2026 7:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 9 अक्टूबर। कोतवाली थाना अंतर्गत नदी रोड नयापारा तिराहा के पास अवैध शराब की बिक्री करने वाले 18 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 35 पौवा देसी मसाला शराब जब्त की गई है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक नदी रोड नयापारा तिराहा के पास अपने पास शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना मिलती मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने पकडक़र आरोपी विक्की सारथी निवासी मठपारा वार्ड 3 के पास से 35 पौवा देसी शोले मसाला शराब जब्त किया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे