दुर्ग

सेवा संकल्प अभियान के तहत तालाब घाट की सफाई
01-Oct-2026 9:06 PM
सेवा संकल्प अभियान के तहत तालाब घाट की सफाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 1 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत बुधवार को श्याम नगर वार्ड क्रमांक 36 स्थित मुख्य तालाब घाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना, अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता अभियान से जोडऩा तथा स्वच्छ वातावरण से होने वाले लाभों की जानकारी देना रहा।

अभियान के दौरान तालाब घाट एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। उपस्थित लोगों ने आमजन को स्वच्छता के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि सार्वजनिक स्थानों एवं जलस्रोतों की नियमित सफाई से गंदगी, दुर्गंध और प्रदूषण को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही स्वच्छ वातावरण से स्वस्थ एवं सुंदर शहर के निर्माण में सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है।

स्वच्छता अभियान में प्रमुख रूप से त्रिलोचन सिंह, कार्यक्रम संयोजक पारस जघेल, पार्षद विनोद चेलक, लतेल यादव, शिव पटेल, जीतू यादव, सुनील यादव, नरेंद्र यादव सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने और सार्वजनिक स्थलों एवं जलस्रोतों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का संकल्प लिया।


अन्य पोस्ट