दुर्ग

श्रीराम कथा सुनने उमड़े भक्त
01-Oct-2026 7:20 PM
श्रीराम कथा सुनने उमड़े भक्त

उतई, 1 अक्टूबर। धर्म ज्योति सनातन सेवा समिति द्वारा ग्राम बोरीगारका (पाऊवारा) में आयोजित सात दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन आचार्य पंडित युवराज पांडेय ने कथा का वाचन किया।

कथा के दौरान आचार्य श्री ने बालकांड, मनु-शतरूपा तपस्या, नारद मोह और इंद्र-रावण युद्ध के प्रसंगों का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि रामचरितमानस मनुष्य को सही दिशा देने वाला ग्रंथ है। उन्होंने संत के लक्षणों, गुरु कृपा के महत्व और भक्ति के स्वरूप पर विचार व्यक्त किए।

गौ महिमा पर बात करते हुए उन्होंने गौ सेवा को आवश्यक बताया और कहा कि नारेबाजी के बजाय प्रत्येक घर में गौ पालन होना चाहिए।

इस अवसर पर पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व मंत्री रमशीला साहू, पूर्व विधायक डॉ. दयाराम साहू, पद्मश्री डॉ. ममता चंद्राकर, प्रेम चंद्राकर, हर्ष साहू, अशोक साहू, सरस्वती साहू, चुम्मन यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समिति के सदस्य और श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन दीपक कौशिक ने किया।


अन्य पोस्ट