दुर्ग

चुनाव आयुक्त के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल करें गिरफ्तार-भूपेश
29-Sep-2026 3:45 PM
चुनाव आयुक्त के खिलाफ एफआईआर  दर्ज कर तत्काल करें गिरफ्तार-भूपेश

बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं व पुलिस में झूमाझटकी, सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 29 सितंबर। चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तत्काल उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। मतदाता सूची एवं निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर कांग्रेस द्वारा आयोजित विरोध मार्च के दौरान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यह बात कही। इस दौरान पुलिस बैरिकेडिंग के बीच कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच जमकर झूमाझटकी हुई। अंत में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। 

श्री बघेल की मौजूदगी में हुए कांग्रेस के इस विरोध मार्च के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग (ग्रामीण) अध्यक्ष राकेश ठाकुर, दुर्ग शहर कांग्रेस अध्यक्ष धीरज बाकलीवाल एवं भिलाई नगर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, पूर्व विधायक अरुण वोरा, महापौर निर्मल कोसरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। विरोध मार्च कांग्रेस भवन से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़ा। पटेल चौक के पास पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बनी। कार्यकर्ता आगे बढ़ते हुए बिजली कार्यालय के सामने लगाए गए बड़े बैरिकेड तक पहुंचे गए, जहां भी पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प की स्थिति देखने को मिली। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के नाम पर प्रतीकात्मक पुतले जलाकर विरोध दर्ज कराया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी कलेक्टर कार्यालय की ओर बढ़े जहां पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झूमाझटकी देखने को मिला कांग्रेस द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित शिकायतों की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच की मांग की गई। 

ज्ञापन में कहा गया कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में शामिल होना तथा गलत तरीके से दर्ज नामों के संबंध में पारदर्शी प्रक्रिया अपनाया जाना आवश्यक है।  कांग्रेस ने मांग की कि मतदाता सूची में नाम जोडऩे, हटाने अथवा संशोधन से संबंधित प्रक्रियाओं की नियमानुसार समीक्षा की जाए।

कांग्रेस ने यह भी मांग रखी कि वोट चोरी से संबंधित लगाए गए आरोपों तथा शिकायतों की तथ्यात्मक जांच की जाए  यदि जांच में किसी व्यक्ति द्वारा जानबूझकर निर्वाचन प्रक्रिया अथवा मतदाता सूची को प्रभावित करने का मामला प्रमाणित होता है तो संबंधित कानून के तहत कार्रवाई की जाए। ज्ञापन में निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची के पुनरीक्षण से संबंधित रिकॉर्ड, आपत्तियों, दावों, फॉर्म-6 तथा संबंधित दस्तावेजों की जांच एवं आवश्यकतानुसार उनका परीक्षण सुनिश्चित करने की मांग की गई।

भूपेश बघेल ने कहा कि मतदाता सूची और निर्वाचन प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था से सीधे जुड़ी हुई है। इसलिए मतदाता सूची से संबंधित किसी भी शिकायत का समाधान निर्धारित नियमों और पारदर्शी जांच प्रक्रिया के माध्यम से किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि नियम विरुद्ध तानाशाही रवैये से चुनाव आयोग में एक तरफा फैसला लेने और लोकतंत्र को अपना जागीर समझने वाले चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध नियमानुसार तत्काल एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए।

इस दौरान राजीव गुप्ता, रायसिंह ढिकोला, कोषाध्यक्ष विक्रांत अग्रवाल, संजय कोहले, आर एन वर्मा, नासिर खोखर, महेंद्र वर्मा, अशोक साहू, राजेश ठाकुर, रोहित कुर्रे, शमशीर कुरैशी, सुनीत घोष, पुकेश चंद्रकार,विशाल देशमुख, निरंजन राजपूत, कमलेश साहू, उमेश साहू, संतोष बाफना, श्रीकांत वर्मा, मनहरण यादव, मोहन साहू, शिवकुमार वर्मा, टिकेश्वरी देशमुख, लक्ष्मी साहू, योगिता चंद्राकर, सुशील भारद्वाज, आनंद कपूर ताम्रकर, राजेश मानिकपुरी, संगीता ठाकुर, गज्जू साहू, युगल साहू, मनीष बघेल, विजेंद्र भारद्वाज, संतोष सोनी, हिमांशु शर्मा, ईश्वर साहू, यशवंत दिल्लीबर, बैकुंठ महानंद, हरीश सिन्हा, वाहिद चौहान, ललित यूके, निशांत, सचिन पाटने, विमल यादव, देव सिंहा, गौरव उमरी, संदीप वोरा, शत्रुघ्न चक्रधारी, अंश चतुर्वेदी, आयुष शर्मा, फिरोज खान, सचिन पाटने, बृजमोहन तिवारी, हिमांशु शर्मा, कन्या ढीमर, शकनी ढीमर, मीणा मानिकपुरी, मीना पॉल, मोहित वालदे, अमोल जैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे ।


अन्य पोस्ट