दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई,29 सितंबर। जिला कार्यक्रम अधिकारी अशोक पाण्डेय के मार्गदर्शन में तथा जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अजय कुमार साहू,परियोजना अधिकारी ऊषा झा के सहयोग से आंगन मिलन सेवा अभियान अंतर्गत सेक्टर रसमड़ा परियोजना दुर्ग ग्रामीण के महम दमोदा, खुर्सीडीह में कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया।
मुख्य अतिथि रामकली साहू महिला मोर्चा अध्यक्ष, अंजोरा मंडल सरपंच गायत्री साहू, उपसरपंच रूप सिंह देशमुख, सभी पंच की गरिमामय उपस्थिति में हुआ , इसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए महतारी वंदन योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की हितग्राही, द्वारा राशि के सदुपयोग की जानकारी दी गई।
महिलाओं की गोदभराई , छह माह पूर्ण बच्चों का अन्नप्राशन किया गया महिलाओं और बच्चों की कुर्सी दौड़, रंगोली ,प्रतियोगिता का आयोजन, मेहंदी प्रतियोगिता,बच्चों का स्वस्थ शिशु प्रतियोगिता, रेडी टू ईट के पौष्टिक व्यंजन प्रदर्शन, पौष्टिक थाली प्रदर्शन, न्यौता भोज, कुपोषित से सुपोषित बनाने हेतु माताओं को सम्मानित किया गया।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका, मितानिन सम्मान एवं सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार वितरण जैसी गतिविधियों का आयोजन किया गया।