दुर्ग

खारुन नदी पुल पर रेलिंग पर अटकी तेज रफ्तार बस, बड़ा हादसा टला
26-Sep-2026 4:55 PM
खारुन नदी पुल पर रेलिंग पर अटकी तेज रफ्तार बस, बड़ा हादसा टला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 26 सितंबर। दुर्ग और रायपुर जिले की सीमा पर स्थित खारुन नदी पुल पर एक बड़ा हादसा टल गया है। रायपुर से दुर्ग की ओर आ रही तेज रफ्तार पायल बस अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पुल की रेलिंग पर जा चढ़ी। गनीमत यह रही कि बस का अगला हिस्सा रेलिंग पर ही अटक गया, जिससे वह नदी में गिरने से बाल-बाल बच गई।

हादसे के वक्त बस में 20 से अधिक यात्री सवार थे, जिन्हें आसपास के लोगों की तुरंत मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बस के पुल पर इस तरह फंसने के कारण रायपुर-दुर्ग मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई और भारी जाम लग गया। इस व्यस्त मार्ग से रोजाना करीब डेढ़ लाख वाहन गुजरते हैं।

 यह दुर्घटना दोनों जिलों की सीमा पर हुई है, जिसके चलते दुर्ग और रायपुर जिले की पुलिस कार्रवाई की जिम्मेदारी एक-दूसरे पर टलती रही। डाल रही है। शुक्रवार देर शाम तक इस मामले में न तो कोई एफआईआर दर्ज की गई है और न ही हादसे के कारणों की जांच शुरू होने की बात सामने आई है।


अन्य पोस्ट