दुर्ग
भिलाई नगर, 23 सितंबर। कुम्हारी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध शराब बेचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब और बिक्री के नकद रुपए बरामद किए गए हैं।
कुम्हारी पुलिस ने बताया कि 22 सितंबर को टीम पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि केवलचाम रोड, परसदा में एक व्यक्ति सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी में शराब रखकर चोरी-छिपे बेच रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही को हिरासत में लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम डालेन्द्र उर्फ डालू सेन (20 वर्ष) निवासी वार्ड-16 परसदा थाना कुम्हारी बताया।
तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद प्लास्टिक बोरी से 30 पौवा शोले देशी मसाला शराब तथा शराब बिक्री की नकद रकम 100 रूपये बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध क्रमांक 286/2026 पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।