दुर्ग

फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर बेची जमीन, अपराध दर्ज
22-Jul-2026 4:04 PM
फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर बेची जमीन, अपराध दर्ज

दुर्ग, 22 जुलाई। अंजोरा स्थित एक प्लॉट की फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर कई लोगों से रकम लेने वाले आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ प्रार्थी ने पुलगांव थाना में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3 (5), 318 (4), 336 (3), 338 एवं 340 (2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। उल्लेखनीय है कि ठगी के ही एक पुराने मामले में पुलगांव पुलिस ने दोनों आरोपी पति-पत्नी को 10 जुलाई को ही गिरफ्तार कर लिया था और न्यायालय में पेश किया था जहां से उन्हें जेल दाखिला किया गया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अजय चंद्राकर निवासी डिपरा पारा वार्ड 39 ने शिकायत दर्ज कराई है कि ग्राम अंजोरा स्थित 1240 वर्ग फुट के प्लाट का सौदा 3 लाख रुपए में उसने नेहा देशमुख एवं उसके पति नोकेश देशमुख से किया था। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि 27 फरवरी को इकरारनामा तैयार कर अजय चंद्राकर ने सेल्फ चेक के माध्यम से 2 लाख रुपए बयाना दिए थे। बाद में प्रार्थी को समाचार पत्रों से जानकारी मिली कि उक्त भूमि की फर्जी ऋण पुस्तिका तैयार कर उस प्लॉट का सौदा अन्य लोगों से भी किया गया था और उसके साथ फर्जी दस्तावेजों के

आधार पर धोखाधड़ी की गई है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।
 उल्लेखनीय है कि जमीन रजिस्ट्री के नाम पर पूर्व में भी प्रार्थी संतोषी नेताम निवासी आर्य नगर कोहका से आरोपी पति-पत्नी ने 8 लाख रुपए की ठगी की थी। इस मामले में दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिला किया जा चुका है।
 


अन्य पोस्ट