दुर्ग
दुर्ग, 15 जुलाई। अवैध रूप से शराब का परिवहन करने वाले एक आरोपी को उतई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 30 पौवा देसी मसाला शराब, बिक्री की रकम एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई है। पुलिस ने बताया कि 13 जुलाई को थाना उतई पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में अवैध शराब रखकर अधिक लाभ कमाने के उद्देश्य से पतोरा बस्ती, उतई पाटन रोड किनारे शराब का अवैध परिवहन कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी करते हुए आरोपी को पकड़ा। आरोपी गजेंद्र ठाकुर (35 वर्ष) निवासी वार्ड 11 ग्राम धौराभाठा थाना उतई के कब्जे से काले रंग की थैली में रखी 30 पौवा देशी मसाला शोले शराब रकम एवं मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 34 (2) छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया और उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।