दुर्ग

जुआ का संचालन कर रही महिला गिरफ्तार
17-Jun-2026 4:37 PM
जुआ का संचालन कर रही महिला गिरफ्तार

दुर्ग, 17 जून। सट्टा पट्टी लिखकर जुआ संचालन कर रही महिला को जेवरा सिरसा चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला के पास से नगदी रकम 4900 रुपए एवं 14 नग सट्टा पट्टी जब्त की गई है।
जेवरा सिरसा चौकी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिरसा खुर्द स्थित छोटे तालाब के पास एक महिला आम जनता से सट्टा लेकर सट्टा पट्टी लिखते हुए जुआ संचालन कर रही है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान महिला शेख ईद बी (42)  निवासी सिरसा खुर्द चौकी जेवरा सिरसा सट्टा पट्टी लिखते हुए मिली। पुलिस ने आरोपिया के खिलाफ धारा छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(2) के तहत कार्रवाई की है।


अन्य पोस्ट