दुर्ग

इंटरकॉम सुविधा के लिए सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन
03-Jun-2026 4:18 PM
इंटरकॉम सुविधा के लिए सिविल सर्जन को सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 जून।
जिला चिकित्सालय जहां 500 बेड और 1000 प्लस मरीज  स्थानीय एवं अन्य जिला  से गुणात्मक  इलाज  और सुविधा के लिये  वाह्य एवं आंतरिक  रोगी पीडि़त एवं  प्रभावित हो कर  हॉस्पिटल आते है।
जिला चिकित्सालय में इंटरकॉम सुविधा वर्तमान  परिस्थिति  में ये  उपलब्धता  अनिवार्य  श्रेणी में आता है, किंतु  आपात कालीन विभाग और मातृत्व शिशु विभाग में  इंटरकॉम सेवा  निष्क्रिय अवस्था में है स्मरणीय हो कि पूर्व में इंटरकॉम सुविधा जारी थी, किंतु अभी  उक्त   सेवा  जारी नहीं है।

इस परिप्रेक्ष्य में  इंटरकॉम सेवा के  लिए मांग पत्र जिला चिकित्सालय के जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, मानद सदस्य प्रशांत डोंगांवकर और  रेड कॉस सदस्य दुष्यन्त  देवांगन द्वारा   जिला चिकित्सालय डॉ. एके मिंज सिविल सर्जन को  प्रस्तुत किया गया।  प्रत्युतर में इस मांग के लिय शीघ्र कार्यवाही की बात  कही गई। साथ ही जिला चिकित्सालय में निर्माणाधीन पांडुरंग रामा राव  डोंगावकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की प्रतिमा स्थल की भव्यता हेतु ज्ञापन सिविल सर्जन को सौंपा गया।
 


अन्य पोस्ट