दुर्ग
दुर्ग, 20 मई। जामुल थाना अंतर्गत सड़क हादसे में एक होम्योपैथिक डॉक्टर की मौत हो गई। दुर्घटना रूंगटा कॉलेज के पास मुख्य मार्ग कुरूद में हुई, जहां तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाए जा रहे मोटरसाइकिल ने स्कूटी सवार को ठोकर मार दी। इस मामले में जामुल पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
जामुल पुलिस ने बताया कि 15 मई की रात करीब जब योगेन्द्र प्रताप सिंह (70 वर्ष) निवासी गोकुल नगर कुरूद जामुल सुपेला स्थित अपने सिंह होम्योपैथिक क्लीनिक से स्कूटी से घर लौट रहे थे और रूंगटा कॉलेज के पास मुख्य मार्ग कुरूद पहुंचे। तभी विपरीत दिशा से आ रही मोटरसाइकिल चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया।
हादसे में गंभीर रूप से घायल योगेन्द्र प्रताप सिंह को सीसीएम मेडिकल कॉलेज कचांदुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जामुल पुलिस ने आरोपी बाइक चालक के खिलाफ धारा 106 बीएनएस एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


