दुर्ग

शनि जयंती पर विधायक ने की पूजा-अर्चना
18-May-2026 6:32 PM
शनि जयंती पर विधायक ने की पूजा-अर्चना

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 18 मई।
न्याय के देवता शनिदेव जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रिसाली स्थित डीपीएस चौक में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) ललित चंद्राकर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए।  

उन्होंने विधि-विधान से शनिदेव महाराज की पूजा-अर्चना की एवं प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि श्री शनिदेव महाराज हमें सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। उनका आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे, यही प्रार्थना है। शनि महाराज की कृपा से हमारे क्षेत्र में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो।
कार्यक्रमों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। भक्तों ने तेल, काले तिल, काले वस्त्र अर्पित कर शनिदेव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
पूरे वातावरण में जय शनिदेव महाराज के जयकारों की गूंज रही।  


अन्य पोस्ट