दुर्ग

निगम ने अवैध कब्जाधारियों को किया बेदखल
14-May-2026 4:59 PM
निगम ने अवैध कब्जाधारियों को किया बेदखल

भिलाई नगर, 14 मई। नगर पालिक निगम भिलाई द्वारा शहर से अवैध कब्जा हटाने लगातार कार्यवाही की जा रही है। आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय के निर्देशानुसार बुधवार को जोन 03 मदर टेरेसा नगर क्षेत्र में निर्माणाधीन अवैध कब्जा को निगम की टीम ने ध्वस्त किया।
 वार्ड क्रं. 33 संतोषी पारा केम्प-2 में तेल्हा नाला का चेनेलाइजेंशन कार्य प्रगति पर है। गौरव पथ के पास नाला के किनारे कब्जाधारियों द्वारा बिना अनुमति भवन निर्माण कर निवासरत है, जिससे कारण नाला निर्माण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही है। कब्जाधारियों के भवन स्वामित्व संबंधी दस्तावेज एवं भवन निर्माण अनुज्ञा दस्तावेज निगम कार्यालय के समक्ष प्रस्तुत करने और अवैध कब्जा स्वयं से हटाने नोटिस भी दिया गया है। किन्तु आज दिनांक तक कब्जाधारियों ने स्वयं से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया। कब्जा स्थल अति संवेदनशील क्षेत्र होने के कारण बेदखली कार्यवाही शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। बेदखली कार्यवाही के दौरान जोन आयुक्त कुलदीप गुप्ता, नितेश मेश्राम, दीपक देवांगन, बसंत देवांगन, बीरेन्द्र बंजारे, चुड़ामणी यादव, हरिओम गुप्ता सहित बेदखली कर्मचारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट