दुर्ग

बालक 11 दिनों से लापता, जांच में जुटी पुलिस
22-Apr-2026 9:54 PM
बालक 11 दिनों से लापता, जांच में जुटी पुलिस

दुर्ग, 22 अप्रैल। पद्मनाभपुर थाना अंतर्गत कसारीडीह आजाद चौक फोकट पारा निवासी 17 वर्षीय नाबालिग पिछले 11 दिनों से घर से लापता है। परिवार वालों ने अपने स्तर पर बालक भविष्य यादव की खोज की। उसके बाद गुमशुदगी की शिकायत पद्मनाभपुर थाना में की है। वहीं परिवार वालों ने एसएसपी विजय अग्रवाल को ज्ञापन सौंप कर बालक को खोजने की गुहार लगाई है।
 पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय भविष्य यादव मोटरसाइकिल से सेक्टर 10 भिलाई गया हुआ था। देर रात तक वह घर वापस नहीं आया। परिवार वालों ने बताया कि रात लगभग 10.30 बजे भविष्य यादव से फोन लगाकर संपर्क किया तो बालक ने खुद को सेक्टर 8 भिलाई में होना बताया और घर आने में देरी होने की बात कही थी। इसके बाद परिवार वालों ने रात 11.30 बजे भी उससे संपर्क करने का प्रयास किया तो उसका फोन बंद मिला। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट