दुर्ग

कठिन परिस्थितियों से घबराना नहीं चाहिए-डहरिया
20-Apr-2026 8:52 PM
कठिन परिस्थितियों से घबराना नहीं चाहिए-डहरिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 अप्रैल।
सतनाम भवन सेक्टर -6 का 37 वां स्थापना दिवस आईएएस संजय डहरिया के विशेष सम्मान और अतिथियों के प्रेरक उद्बोधन के साथ भव्य आयोजन गुरु घासीदास सेवा समिति के तत्वावधान में सेक्टर-6 स्थित सतनाम भवन का 37वां स्थापना दिवस ऐतिहासिक और गरिमा के साथ संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सतनामी समाज के गौरव, प्रशासनिक अधिकारियों और प्रबुद्धजनों ने एकजुट होकर समाज के भविष्य की नई रूपरेखा साझा की।  समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा गुरु गद्दी पर पुष्प अर्पित कर, सामूहिक गुरु आरती और दीप प्रज्वलित कर की गई। बाबा गुरु घासीदास के मनखे-मनखे एक समान के संदेश के साथ राजेन्द्र महिलांग ने अपने स्वागत भाषण से सभी नवागत अतिथियों का आत्मीय अभिनंदन किया।
मुख्य अतिथि धर्मेंद्र यादव (समाजसेवी) उन्होंने कहा, सतनाम भवन केवल एक इमारत नहीं, बल्कि समाज की एकता और सेवा का जीवंत केंद्र है। हमें बाबा के बताए सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा का उजियारा पहुँचाना है।

विशेष अतिथि संजय डहरिया संघर्ष और सफलता की मिसाल पेश करते हुए उन्होंने युवाओं को प्रेरित किया— कठिन परिस्थितियों से घबराना नहीं चाहिए। शिक्षा ही वह हथियार है जिससे हम समाज की तकदीर बदल सकते हैं। युवा प्रशासनिक सेवाओं में अपनी भागीदारी बढ़ाएं। अपर कलेक्टर सी.एल. मारकंडे उन्होंने प्रशासनिक दृष्टिकोण साझा करते हुए सामाजिक चेतना और संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक होने पर जोर दिया। समिति अध्यक्ष बी.एल. कुर्रे उन्होंने 37 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा का उल्लेख करते हुए आगामी योजनाओं और सामाजिक कल्याण के लक्ष्यों को साझा किया।
 इस अवसर पर एलएल कोसले, शालिक राम घृतलहरे, संध्या बंजारे, डॉ. संगीता पात्रे, चंद्रशेखर बंजारे, शीशपाल सिंह डहरिया व समिति के उपाध्यक्ष उर्मिला भास्कर सहित समाज के कई दिग्गज पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।  कार्यक्रम कि सफल संचालन एवं समापन महासचिव नेतराम गिलहरे ने मंच का कुशल और ओजस्वी संचालन किया। गौरवशाली क्षण को यादगार बनाने के लिए सभी ने मिलकर केक काटा गया। अंत में समिति के सह सचिव टेकराम बंजारे ने सभी अतिथियों, संस्थापक सदस्यों और उपस्थित समाजिक जनों के प्रति धन्यवाद एवं आभार प्रदर्शन किया।
 


अन्य पोस्ट