दुर्ग

नदी में डूबने से दो भाइयों की मौत
20-Apr-2026 7:47 PM
नदी में डूबने से दो भाइयों की मौत

दुर्ग, 20 अप्रैल। सिटी कोतवाली थाना अंतर्गत शिवनाथ नदी में रविवार शाम नहाने गए दो युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों आपस में भाई थे।
सिटी कोतवाली थाना प्रभारी नवीन राजपूत ने बताया कि कैलाश नगर निवासी मोहम्मद फैजाल (21 वर्ष) व उनके छोटे भाई मोहम्मद इशांत (13 वर्ष) रविवार की छुट्टी मनाने नदी किनारे पहुंचे थे। किनारे पर नहाते समय वे धीरे-धीरे गहरे पानी की ओर चले गए। पानी का अंदाजा न होने के कारण दोनों अनियंत्रित होकर डूबने लगे। आसपास के लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
 मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस और एसडीआरएफ  की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। अंधेरा होने के कारण तलाश में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने दोनों के शवों को नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मरच्युरी भेज दिया है।


अन्य पोस्ट