दुर्ग
बोरी कालेज में हुआ रक्तदान शिविर
20-Feb-2026 4:44 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 20 फरवरी। शासकीय नवीन महाविद्यालय बोरी जिला छत्तीसगढ़ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर यूथ रेडक्रॉस बोरी द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें कालेज के प्राचार्य डॉ. कमर तलत,कालेज के प्रोफेसर, छात्र और छात्राओं द्वारा 44 यूनिट रक्तदान किया गया।
इस रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. जेपी मेश्राम, रक्त कोष अधिकारी डॉ. मिथलेश पारकर, डॉ. अवतास कश्यप, काउंसलर टीएस एंथोनी, नर्स तरूणा रावत, लैब टैक्नोलॉजिस्ट रोशन सिंह, सिनियर लैब टेक्नीशियन महेंद्र चंद्राकर,तीरथ यादव, अंशु नेताम, हिमांशु चंद्राकर, देव कुमार सिन्हा उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


