दुर्ग

मंदिर से चांदी के मुकुट की चोरी
12-Feb-2026 4:01 PM
मंदिर से चांदी के मुकुट की चोरी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 फरवरी।
मुक्तिधाम पारा स्थित बजरंगबली मंदिर का चांदी का मुकुट अज्ञात आरोपी ने चोरी कर लिया। प्रार्थी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331 (4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है। जानकारी के मुताबिक प्रार्थी सन्नी लारोकर शिक्षक नगर वार्ड नंबर 7 निवासी है। वह सोफा बनाने के लिए धमधा गया हुआ था, तभी मोहल्ले के रामफल चंद्राकर ने 10 फरवरी को फोन कर उसे सूचना दी कि मुक्तिधाम पारा के बजरंगबली मंदिर का चांदी का मुकुट कोई अज्ञात आरोपी चोरी कर लिया है। प्रार्थी ने पहुंचकर देखा तो चांदी का मुकुट जिसकी कीमत लगभग 5000 रुपए था, को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है।


अन्य पोस्ट