दुर्ग

जेवरात की चोरी, अपराध दर्ज
01-Feb-2026 7:56 PM
जेवरात की चोरी, अपराध दर्ज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 फरवरी।
घर की आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात की अज्ञात ने चोरी कर ली। जब प्रार्थी की पत्नी शादी में जयपुर जाने के लिए अपनी आलमारी को खोली तो देखी कि जेवरात गायब है। प्रार्थी राहुल जैन निवासी पद्मनाभपुर की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 305, 331 (4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।
पुलिस ने बताया कि प्रार्थी अधिवक्ता के पद पर कार्यरत है। 29 जनवरी को उसकी पत्नी भावना जैन शादी में जयपुर जाने के लिए अपनी आलमारी को खोली तो देखी उसमें रखी एक  सोने की चेन, डायमंड की दो अंगूठी, एक टूटा हुआ सिंगल नग डायमंड के गले की लड़ी, दो नग डायमंड के कंगन, एक सोने का कान का जोड़ा, एक डायमंड के कान का टॉप, एक डायमंड की अंगूठी, दो डायमंड के कान के एयरिंग, सोने का ब्रेसलेट सहित साडिय़ों की अज्ञात आरोपी ने चोरी कर ली।


अन्य पोस्ट