दुर्ग
जनप्रतिनिधियों ने दर्शन कर प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए की कामना
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 3 दिसंबर। कसारीडीह सिविल लाइन स्थित श्री सांई बाबा मंदिर में तीन दिवसीय 49वें वार्षिक साई महोत्सव का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ। सुबह मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित कैलाश चंद्र तिवारी के सानिध्य में श्री साई बाबा की महाअभिषेक व आरती पूजन किया गया।
महोत्सव का पहला दिन होने से मंदिर में दर्शन के लिए सुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारे लगी रही। श्रद्धालु साई भजन की धुन में नाच गाकर अपनी आस्था प्रकट करते रहे। जिससे मंदिर में श्रद्धा भक्ति का अद्भुत माहौल बना। दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू सपरिवार मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने स्व. कमला देवी साहू की स्मृति में नवनिर्मित श्री सांई और श्रीराम द्वार का लोकार्पण किया।
इस दौरान श्री साहू के पुत्र कांग्रेस नेता जितेंद्र साहू, भूषण साहू, हर्ष साहू के अलावा परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। मंदिर समिति द्वारा द्वार निर्माण में श्री साहू परिवार के योगदान की सराहना की गई। दोपहर बाद मेहंदी एवं ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्ग के लोगों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लेकर अपनी उत्कृष्ट कला कौशल का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता शिवाकांत तिवारी और प्रीति राजपूत के मार्गदर्शन व संध्या साहू, तृप्ति राऊत, गिरजा कोशरे, गुनगुन राऊत, मेधा चंदेल के सहयोग से आयोजित किए गए।
प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. ज्योति धारकर, डॉ. रोहिणी पाटणकर, मनीष ताम्रकार, श्वेता तिवारी, लता तिवारी रहे। साई महोत्सव में छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव, जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पूर्व विधायक अरुण वोरा, पूर्व महापौर आरएन वर्मा, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के संरक्षक संजय रुंगटा, दुर्ग जिला अध्यक्ष अनूप गटागट, पार्षद सरिता विनोद चंद्राकर, मनीष कोठारी, अल्ताफ अहमद, अजय मिश्रा, राजकुमार पाली, दिलीप ठाकुर के अलावा भाजपा, कांग्रेस व अन्य राजनीतिक दलों के जनप्रतिनिधि दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे।
श्री सांई महोत्सव के पहले दिन सार्वजनिक श्री सांई महोत्सव समिति के अध्यक्ष श्रीकांत समर्थ, सचिव धनेंद्र सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष धीरेंद्र शर्मा, शिवाकांत तिवारी, कोषाध्यक्ष सुजीत गुप्ता, सचिव संतोष यदु, प्रचार सचिव सुरेश साहू, अजय सुरपाम, कार्यकारिणी सदस्य विनय चंद्राकर, गणेश निर्मलकर, राकेश सेन, सदस्य रोमनाथ साहू, मुरलीधर राऊत, जयंत खिरोडक़र, दिनेश शर्मा, राजेश धारकर, श्रीधर भजने, सतीश समर्थ, बीएल अग्रवाल, प्रशांत राऊत, अरविंद लोखंडे, अंकित पांडे, मोनू साहू के अलावा अन्य सदस्य व श्रद्धालु व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।
महोत्सव के दूसरे दिन 3 दिसम्बर को शाम 6.30 बजे सामूहिक आरती एवं प्रसाद वितरण और संध्या 7.30 बजे प्रसिद्ध भजन गायक अंकित तिवारी भिलाई द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। महोत्सव के अंतिम दिन 4 दिसंबर को सुबह 7.30 बजे आरती एवं प्रसाद वितरण, दोपहर 12 बजे आरती, दोपहर 1 बजे से संध्या 5 बजे तक भंडारा (महाप्रसादी) का आयोजन किया गया है। इसके अलावा दोपहर 2 बजे साई सत्संग महिला मंडली कसारीडीह द्वारा श्री साई भजन की प्रस्तुति, संध्या 6.30 बजे आरती एवं प्रसाद वितरण, संध्या 7 बजे श्री साई बाबा की मनमोहक पालकी शोभायात्रा और रात्रि 9 बजे शेज आरती उपरांत महोत्सव का समापन होगा।


