दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 नवंबर। छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के पूर्व अध्यक्ष, अरुण वोरा के 64वें जन्मदिन पर शनिवार सुबह से ही उनके निवास में जनसैलाब उमड़ पड़ा। जन्मदिन के अवसर पर प्रदेशभर के अनेक वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी सोशल मीडिया तथा टेलीफोन के माध्यम से अरुण वोरा को शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव, पूर्व मंत्रीगण, सांसद-विधायक, विभिन्न जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों ने उन्हें दीर्घायु, स्वास्थ्य और सतत जनसेवा के लिए शुभकामनाएँ दीं।
समर्थक अपने नेता के लिए तरह-तरह के उपहार लेकर पहुंचे—माला, पौधे, गुलदस्ते और बड़े-बड़े केक, जिनका सामूहिक रूप से काटकर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी ब्लॉक अध्यक्ष अल्ताफ अहमद की ओर से 64 किलो की भव्य माला वोरा को भेंट की गई। ब्लॉक अध्यक्षगण राजकुमार पाली, अजय मिश्रा, महिप सिंह भुवाल, राजकुमार साहू द्वारा सजाए गए एक विशाल रथ पर अरुण वोरा को सवार करवाया गया। रथ यात्रा के दौरान लोगों ने उन पर फूलों की बारिश की।
पूर्व मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन, पूर्व मंत्री बदरुद्दीन कुरैशी, वैशाली नगर अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, दुर्ग ग्रामीण अध्यक्ष राकेश ठाकुर, रिसाली महापौर शशि सिन्हा, धर्मेंद्र यादव, कान्हा महाराज, पार्षद सीजू एंथोनी, संजय चौबे सहित दुर्ग पूर्व महापौर आरएन वर्मा, धीरज बाकलीवाल, प्रेमलता साहू सहित दुर्ग जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पार्षद, पूर्व पार्षद, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई और सेवा दल के सैकड़ों कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित रहे। भाजपा से भी महापौर अलका बघमार, सभापति श्याम शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, पार्षद मनोज सोनी, शेखर चंद्राकर, देवनारायण चंद्राकर और भाजयुमो के कई पदाधिकारी बधाई देने पहुंचे।


