दुर्ग

गारमेंट फैक्ट्री निर्माण कार्य शीघ्र्र तैयार कर चालू करने निर्देशित
21-Nov-2025 8:18 PM
गारमेंट फैक्ट्री निर्माण कार्य शीघ्र्र तैयार कर चालू करने निर्देशित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 21 नवंबर।
नगर पालिक निगम भिलाई जोन-4 अंतर्गत गारमेंट फैक्ट्री, बीपीओ सेंटर, आईटीआई कक्ष, गणना पत्रक के संबंध में नागरिकों से चर्चा सहित एसएलआरएम सेंटर का निरीक्षण आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय द्वारा किया गया।

निगम आयुक्त एवं जोन आयुक्त अमरनाथ दुबे द्वारा आईटीआई ग्राउण्ड के समीप बने गारमेंट फैक्ट्री का निरीक्षण किये। गारमेंट फैक्ट्री निर्माण कार्य शीघ्र तैयार कर चालू करने निर्देशित किये हैं। समीपस्थ बीपीओ सेंटर में आवश्यक सामग्री रखवाने कहा गया है। आईटीआई कक्ष में संधारण का कार्य कराया गया है, जिसका अवलोकन किया गया। खुर्सीपार क्षेत्र में बीएलओ द्वारा डोर-टू-डोर गणना पत्रक भरवाया जा रहा है, जिसका आयुक्त ने निरीक्षण किया और एक परिवार का गणना पत्रक मौके पर भरवाये।
एसएलआरएम सेंटर का अवलोकन किया गया, वहां कार्य करने वाले कर्मचारियों की संख्या कहां जायजा लिए। एस एल आर एम सेंटर के महिलाओं द्वारा घरेलू अपशिष्ट पृथक्करण का कार्य किया जा रहा है।
गीले कचरे से कम्पोस्ट खाद का निर्माण एवं प्लास्टिक को कई प्रकारों में विभक्त कर बिक्री किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान संजय वर्मा, चंद्रकांत साहू, बालकृष्ण नायडू, हेमंत मांझी, विजेंद्र सिंह परिहार उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट