दुर्ग

भारती आयुर्वेदिक कॉलेज में स्वर्णप्राशन संस्कार
16-Oct-2025 11:16 PM
भारती आयुर्वेदिक कॉलेज में स्वर्णप्राशन संस्कार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 16 अक्टूबर। भारती आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल में प्रति माह की तरह इस माह भी 14 अक्टूबर को स्वर्णप्राशन संस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर 50 से अधिक बच्चों का स्वर्णप्राशन किया गया। स्वर्णप्राशन संस्कार के बारे मे जानकारी देते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य एवं प्रख्यात आयुर्वेदाचार्य डॉ. मानस रंजन होता ने बताया कि यह एक प्राचीन आयुर्वेदिक प्रक्रिया है, जिसमें 1 से 16 वर्ष तक के बच्चों को विशेष रूप से तैयार स्वर्णभस्म युक्त  मिश्रण दिया जाता है। यह प्रक्रिया बच्चों की स्मरणशक्ति, रोग प्रतिरोधक क्षमता, बुद्धि और शारीरिक विकास को बढ़ाने में अत्यंत लाभकारी होती है।

स्वर्णप्राशन संस्कार के अतिरिक्त भारती आयुर्वेदिक कॉलेज एवं हॉस्पिटल अपनी अत्याधुनिक आयुर्वेदिक चिकित्सा सुविधाओं  के लिए भी जाना जाता है। यहां 100 बिस्तरों का सुसज्जित अस्पताल, आपातकालीन सेवा, शल्यक्रिया, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा नेत्र, कान, नाक, गला के विशेषज्ञों चिकित्सकों की सेवाए उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त यहां पंचकर्म एवं फिजियोथेरेपी जैसी उन्नत चिकित्सा सेवाएं भी दी जा रही हैं, जो वर्तमान जीवन शैली के मद्देनजर अत्यन्त प्रासंगिक है।

संस्था के उपप्राचार्य डॉक्टर अमय भोसले ने जनसामान्य से उपलब्ध सुविधाओं का अधिक से अधिक उपयोग करने का आव्हान किया।


अन्य पोस्ट