दुर्ग

धूमधाम से मना विस अध्यक्ष का जन्मदिन
16-Oct-2025 8:46 PM
धूमधाम से मना विस अध्यक्ष का जन्मदिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 अक्टूब
र। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन पूरे प्रदेशभर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। राजधानी रायपुर स्थित उनके शंकर नगर बंगले में सुबह से ही शुभकामनाओं का तांता लगा रहा।
इसी कड़ी में भिलाई नगर निगम के उपनेता प्रतिपक्ष एवं बोल बम समिति के संस्थापक दया सिंह ने भी अपने साथियों के साथ डॉ. रमन सिंह का जन्मदिन मनाया।
 दया सिंह के नेतृत्व में भिलाई से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और श्रद्धालु रायपुर पहुंचे। उन्होंने डॉ. रमन सिंह को पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं दीं और उनके हाथों से केक कटवाकर जन्मदिन का उत्सव मनाया।


अन्य पोस्ट