दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 11 अक्टूबर। निजी विद्यालय संचालक संघ द्वारा जिला के निजी विद्यालयों के उत्कृष्ट शिक्षक एवं विद्यार्थी सम्मान समारोह 12 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से सतनामी कल्याण आश्रम भवन सुराना कालेज के पास में आयोजित है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गजेंद्र यादव शिक्षा मंत्री, कार्यक्रम की अध्यक्षता अलका बाघमार महापौर नगर निगम, विशिष्ट अतिथि ललित चंद्राकर दुर्ग ग्रामीण विधायक, एवं श्याम शर्मा सभापति नगर निगम दुर्ग होंगे।
निजी विद्यालय संचालक संघ के अध्यक्ष शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि जिले के निजी विद्यालयों के उत्कृष्ट शिक्षक एवं विद्यार्थी सम्मान किया जाना है निजी विद्यालयों में शिक्षा व्यवस्था बेहतरीन होने के कारण संघ ने उनकी प्रतिभाओं को उस मंच के माध्यम से प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर संघ के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों एवं संचालक एवं सभी स्कूल के टीचर एवं विद्यार्थी उपस्थित रहेंगे।


