दुर्ग

खालसा कॉलेज में छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर परिचर्चा
16-Sep-2025 9:52 PM
खालसा कॉलेज में छत्तीसगढ़ रजत जयंती पर परिचर्चा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 16 सितंबर। छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव एवं हिंदी दिवस पर खालसा कॉलेज दुर्ग में एकदिवसीय परिचर्चा का आयोजन प्राचार्य डॉ. सुनीता बोकडे के निर्देशन में किया गया।

परिचर्चा का मुख्य विषय छत्तीसगढ़ की बौद्धिक चेतना था। जिसमें प्रमुख वक्ता के रूप में विश्व विख्यात व्यंग्यकार विनोद साव उपस्थित रहे। श्री साव ने विकसित भारत बनने में छत्तीसगढ़ राज्य की प्रकृतिक एवं मानवीय संपदाओं की भूमिका को विशेष बताया साथ ही व्यक्तित्व विकास में भाषा के ज्ञान को आवश्यक बताया।

विजन 2047 पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य को विकसित राज्य बनाने में युवाओं की भूमिका विशेष है किंतु विडंबना है कि छत्तीसगढ़ के युवाओं में बौद्धिक प्रदर्शन एवं संप्रेषण की कमी है, जिसमें सुधारकर हम छत्तीसगढ़ को विकसित गढ़ बना सकते हैं। इस अवसर पर खालसा कॉलेज के डायरेक्टर गुलबीर सिंह भाटिया ने युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि जागृत करने का आग्रह किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. मनीषा वर्मा (सहा. प्राध्यापक) एवं धन्यवाद ज्ञापन ललिता परमार द्वारा किया गया। महाविद्यालय  के डायरेक्टर  हरमीत सिंह भाटिया ने कार्यक्रम की सराहना की। खालसा कॉलेज के विद्यार्थियों सहित अध्यापकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।


अन्य पोस्ट